back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्‍ली की SAU यूनिवर्सिटी में छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

नई दिल्ली के साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में एक छात्रा से कथित तौर पर यौन शोषण की घटना हुई है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । राजधानी नई दिल्ली के South Asian University में एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। परिसर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

SAU में यौन उत्पीड़न की घटना

साउथ एशियन यूनिवर्सिटी में 12 अक्टूबर को ऑडिटोरियम के पास एक छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना हुई। मामला दोपहर 3 बजे पीसीआर को छात्रा के परिचित द्वारा रिपोर्ट किया गया। दक्षिण जिला पुलिस के DCP अंकित चौहान तुरंत मौके पर पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय में 12 अक्टूबर को छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना के बाद उसे काउंसलिंग के लिए भेजा गया और मेडिकल परीक्षण करवाया गया। देर शाम तक छात्रा ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का जांच में सहयोग का दावा

SAU प्रशासन ने बताया कि, वह पूरी तरह पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है और मामले में पारदर्शिता रखी जाएगी। गंभीरता से मामले को देखते हुए विश्वविद्यालय ने चार सदस्यीय जांच समिति बनाई है, जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी कर रहे हैं।

इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई है। समिति की अध्यक्षता प्रोफेसर संजय चतुर्वेदी कर रहे हैं, कल्पना उज्जैनवाला सचिव हैं, जबकि रितु गौड़ और कविता खन्ना सदस्य हैं। समिति को 10 दिनों के भीतर डिटेल रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

SAU में छात्रों ने प्रदर्शन किया

घटना के सामने आने के बाद सोमवार शाम लगभग 6 बजे बड़ी संख्या में छात्र दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय परिसर में इकट्ठा हुए और प्रशासनिक भवन के बाहर धरना दिया। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने कार्रवाई में देरी की और आधिकारिक बयान नहीं दिया। उन्होंने पीड़ित छात्रा को न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

SAU प्रशासन का बयान

SAU प्रशासन ने मामले में अपना बयान जारी किया है। प्रशासन के पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर ने कहा कि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन पूरी तरह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

मामले में जांच जारी 

दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय में हुई कथित यौन उत्पीड़न की घटना की जांच जारी है। छात्रा के बयान के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

होली पर दिल्लीवासियों को तोहफा! मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर; CM रेखा गुप्ता का ऐलान, खाते में आएंगे 853 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली सरकार ने होली के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। 4 मार्च को मनाई जाने वाली होली से पहले राजधानी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...