back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

छत्तीसगढ़ हाईवे पर यात्रियों से भरे ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दुर्घटना में 3 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

Road Accident: जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी है। जिसमे 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इस सड़क हादसे में 23 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 4 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें छत्तीसगढ़ के रायपुर AIIMS में रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा और सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

कलेक्टर, SP और SDM भी वहां पहुंचे और बचाव कार्य का नेतृत्व किया

जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ। पीड़ित लोग एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे और अपने गांव पथर्रा को जा रहे थे। उन्होंने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी कर रखी थी। तभी कुछ देर बाद यात्रियों से भरे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। जिसमे दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर, SP और SDM भी वहां पहुंचे और बचाव कार्य का नेतृत्व किया।

ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए

सड़क हादसे हमारे देश में आम होते जा रहे है। इस विषय में हर वाहन चालक को सर्तक रहने की जरुरत है। उसके हाथ में अपने साथ साथ अन्य लोगो के प्राणों की जिम्मेदारी भी होती है। इसलिए वाहन चलाते समय किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सरकार अपनी तरफ से हर संभव कोशिश करती है। जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। लेकिन जब तक वाहन चालक अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे, तब तक इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण पाना काफी मुश्किल है। कई बार देखा गया है कि वाहन चालक नशे में भी वाहन चलाने से नहीं कतराते हैं। ऐसा करके वे अपने जीवन को तो खतरे में डालते ही हैं। साथ में कई निर्दोष लोगों के जीवन को भी वे खतरे में डाल देते हैं। ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रील के जुनून में मौत का खेल, द्वारका में नाबालिग की रफ्तार बनी 23 साल के साहिल की मौत का कारण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 3 फरवरी को हुआ सड़क हादसा अब एक बड़ा सवाल बनकर सामने खड़ा है। इस दर्दनाक दुर्घटना...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...