back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CG News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा विकसित भारत 2047 हमारा सपना नहीं, हमारा लक्ष्य

Chhattisgarh News: उप राष्ट्रपति धनखड़ ने शनिवार को रायपुर में इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के 38 वें स्थापना समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 हमारा सपना नहीं, हमारा लक्ष्य है।

रायपुर, (हि.स.)। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को रायपुर में इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के 38 वें स्थापना समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 हमारा सपना नहीं, हमारा लक्ष्य है। भारत जिस विकास के साथ आगे जा रहा है, दुनिया कह रही है कि भारत आज चमकते तारे की तरह है। भारत हर क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है। सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में होते हैं। उपराष्ट्रपति ने यहां विकसित संजीवनी धान के तीन इम्यूनो बूस्टर का लोकार्पण किया।

उप राष्ट्रपति ने कहा कि देश में बदलाव आया है, हमारी सोच बदल गई है

उप राष्ट्रपति ने कहा कि देश में बदलाव आया है, हमारी सोच बदल गई है। असफल होने के डर से किसी चीज को आगे नहीं बढ़ाएंगे तो आपका नुकसान कम और देश का नुकसान ज्यादा है। अगर आपने ठान ली तो बदलाव को कोई नहीं रोक पाएगा। कृषि में जितने स्टार्टअप की संभावना है, उसका इस्तेमाल करें। सभी बड़े-बड़े उद्योग इसी में जा रहे हैं।

कृषि विकास में कृषि विश्वविद्यालय बड़ी भूमिका निभा रहा है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी स्थापना समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विकास में कृषि विश्वविद्यालय बड़ी भूमिका निभा रहा है। अनुसंधानों और उद्यमिता के विकास को प्रेरित किया है। हम कृषि विकास को नई ऊंचाइयों पर स्थापित करेंगे। 160 से अधिक फसलों को विकसित किया है। किसानों के जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे। पीएम मोदी ने किसानों को खुशहाल जीवन की गारंटी दी है। 18 लाख पीएम आवास बनाने की स्वीकृति दी है। पहली कैबिनेट बैठक में 3,799 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया

कृषि विश्वविद्यालय के 38 वें स्थापना समारोह में शामिल हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में मौलश्री पौधे का रोपण किया। उप राष्ट्रपति ने कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...