back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND VS AUS: T-20 मैच के दौरान खाद्य पदार्थों की दर निर्धारित, स्टेडियम के अंदर लगेंगे स्टॉल

Raipur News: राजधानी के नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 दिसंबर को टी-20 मैच होने जा रहा है। रायपुर में पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होगा।

रायपुर, हि.स.। राजधानी के नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 दिसंबर को टी-20 मैच होने जा रहा है। रायपुर में पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होगा। इस मैच के लिए छत्तीगसढ़ क्रिकेट संघ ने टिकटों की कीमत के साथ खाने-पीने का भी दर तय कर दिया है।

फूड स्टॉल स्टेडियम के अंदर लगाए जाएंगे

उल्लेखनीय है कि मैच के दौरान दर्शक खाने-पीने की चीजें लेकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते। इसलिए फूड स्टॉल स्टेडियम के अंदर लगाए जाएंगे। यहां खाने-पीने की चीजें मिल जाएगी। संघ के अनुसार हर स्टॉल में रेट-चार्ज रहेगा। स्टेडियम में 2 समोसे 50 रुपये में मिलेंगे। एक पेटीज 30 रुपये, दो कचौरी 40 रुपये, बर्गर-सैंडविच 50 रुपये, बिरयानी 150 रुपये और छोले-चावल 100 रुपये में मिलेंगे। दरअसल, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने मैच आयोजन के लिए कमेटी बना दी गई है। इसकी जिम्मेदारी संघ के अध्यक्ष जुबीन शाह को दी गई है।

मैच के लिए न्यूनतम टिकट का दाम 3500 रुपये रखा गया

संघ के अनुसार मैच के लिए न्यूनतम टिकट 3500 रुपये रखा गया है। मैच नवा रायपुर के परसदा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। वहीं, यह टिकट केवल स्टूडेंट्स को वैध आईकार्ड पर एक हजार रुपये का मिलेगा।
राजधानी के स्टेडियम में क्रिकेट के ग्राउंड की बाउंड्री 84 यार्ड की है। यह देश में दूसरी नंबर का प्लेइंग ग्राउंड है। दर्शक क्षमता के मामले में रायपुर स्टेडियम देश में तीसरे नंबर पर है। यहां 65 हजार दर्शक बैठ सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...