Australia Tourism: ऑस्ट्रेलिया की वो ये खास जगहें जो खींच लेती है पर्यटकों का ध्यान, कपल्स के लिए शानदार जगह

खूबसूरती के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया पर्यटन के लिहाज से भी बेहद खूबसूरत और समृद्ध देश है। ऑस्ट्रेलिया , आईलैंड मेनलैंड,  रेगिस्तान और घने जंगलों में बंटा हुआ खूबसूरत देश है।  
आस्ट्रेलिया में ये जगह है घूमने लायक
आस्ट्रेलिया में ये जगह है घूमने लायक Social Media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: ऑस्ट्रेलिया अपने पर्यटन के लिहाज  से भी काफी प्रसिद्ध है।  चमकीली रेत,  दूर-दूर तक फैला नीला समंदर और शानदार मौसम ऑस्ट्रेलिया की सबसे पहली निशानी है। अगर आप फॉरेन ट्रिप का प्लान कर रहे हैं,  तो यह देश आपके लिए सबसे  बेस्ट है।  खान-पान से लेकर यहां के सुंदर नजारे आपको निश्चित तौर पर आकर्षित कर देंगे।  ऑस्ट्रेलिया  खूबसूरती के साथ-साथ एक समृद्ध देश भी है। ऑस्ट्रेलिया  आईलैंड मेनलैंड , रेगिस्तान आदि जंगलों में बसा हुआ है।  यहां के एक एक  शहर दिखने में  बेहद ही खूबसूरत और शानदार लगते है। आप ऑस्ट्रेलिया किसी भी मौसम में घूम सकते हैं।  साथ ही कपल्स के लिए तो यह बेस्ट डेस्टिनेशन है।  आईए जानते हैं  ऑस्ट्रेलिया की वह कौन सी जगहें है। जहां आप घूम सकते हैं। 

सिडनी

सिडनी,  ऐतिहासिक दृष्टि से देखे तो काफी प्रसिद्ध शहर है।  सिडनी घूमने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अलग अलग देशों से  पर्यटक आते हैं  जिसमें काफी मात्रा में भारतीयों की भीड़ भी देखी जाती है।  सिडनी अपने ऐतिहासिक इमारतें, खूबसूरत बगीचों, और  आकर्षक  चर्च  के साथ-साथ दर्शनीय स्थल के लिए भी प्रसिद्ध है।  ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर सिडनी अपने खान-पान के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इसी सिडनी में एक ओपेरा हाउस है।  जिसे 1973 में शुरू किया गया था। इसकी अद्भुत वस्तुकला में एक ऊंची छत वाली मेहराबदार डिजाइन , प्रदर्शन के लिए पांच अलग-अलग परिसर और 2690 सीटों का भव्य हॉल है। जिसे देखने लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। 

मेलबर्न

मेलबर्न देश के दक्षिणी तट पर स्थित एक शानदार ऑस्ट्रेलिया शहर है। यह विक्टोरिया राज्य की राजधानी है।  और जनसंख्या के मामले में सिडनी के बाद दूसरे स्थान पर है। यह खूबसूरत शहर ऑस्ट्रेलिया का सांस्कृतिक केंद्र भी है।  जिसे  देश का सबसे जीवांत शहर भी  माना जाता है।  ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न में हमेशा से खूबसूरती के लिहाज से कंपटीशन बना रहता है।  आप मेलबर्न में मेलबर्न सिटी सेंटर जा सकते हैं।  यहां आपको एक से बढ़कर एक मनोरंजन चीज देखने को मिल जाएंगी।  साथ ही यहां वाइल्डलाइफ पार्क और खूबसूरत एक्वेरियम है।  जहां जाना बिल्कुल मत भूलें।

विक्टोरिया

विक्टोरिया दक्षिणी पूर्वी ऑस्ट्रेलिया का एक बिहारी खूबसूरत राज्य है।  जिसे ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य भी कहा जाता है।  यह जगह वेकेशन बनाने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है।  यहां की खासियत है कि यहां कपल सबसे ज्यादा आते हैं। यहां दर्शनीय स्थल होने के साथ-साथ एक्टिविटीज करने के लिए कई सारे बेहतरीन  स्पॉट मौजूद है।  यह जगह उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो मनोरंजन के साथ-साथ शांति वाली जगह भी चाहते हैं। और सुकून से कुछ पल बिताना चाहते है। 

ब्लू माउंटेन 

सुंदर ब्लू माउंटेन सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में स्थित है।  यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे खूबसूरत प्लेस में से एक है।  11400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई इस पर्वत श्रृंखला का निर्माण एक टुकड़े हुए पत्थर के पठार के  बालुओं पत्थर की चट्टान से हुआ है। ब्लू माउंटेन को इसका नाम निकलने वाली नीली धुंध से मिला । जो इसके आसपास छाई रहती है। ब्लू माउंटेन क्षेत्र एक सुंदर विश्व धरोहर स्थल है।  जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है।  पर्यटक जब भी ऑस्ट्रेलिया आते हैं तो यह शहर और यहां की कला को देखना बिल्कुल नहीं भूलते। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in