back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, लोकसभा चुनाव के रोडमैप पर बनाएंगे रणनीति

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में क्लस्टर स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

जगदलपुर, हि.स.। गृहमंत्री अमित शाह आज कोंडागांव जिला पहुंच रहे हैं। शाह के दौरे को देखते हुए भाजपा ने सारी तैयारी पूरी कर ली हैं। अमित शाह लोकसभा चुनाव को देखते हुए कोंडागांव में क्लस्टर स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस क्लस्टर बैठक में बस्तर लोकसभा सीट के साथ ही कांकेर और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है।

कोंडागांव पहुंचेंगे अमित शाह

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह आज 11 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे। लोकसभा चुनाव अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है, ऐसे में मार्च के पहले ही सप्ताह में भाजपा अपने लोकसभा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है। इससे पहले भाजपा ने छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं से रायशुमारी के लिए कलस्टर स्तरीय बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी होंगे शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरे के दौरान अमित शाह ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कलस्टर की बैठक में शामिल होंगे और इस बैठक के बाद जांजगीर के लिए रवाना हो जाएंगे, वहां भी उसी दिन कलस्टर बैठक बुलाई गई है। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ ही गृहमंत्री विजय शर्मा और भाजपा के तमात बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों की होगी समीक्षा

जगदलपुर के विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बताया कि कोंडागांव में क्लस्टर स्तरीय बैठक की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा ली जाने वाली बैठक में तीनों लोकसभा क्षेत्र से लगभग 300 से ज्यादा नेता शामिल होंगे। अमित शाह आज सुबह 11 बजे कोंडागांव पहुंचेंगे और यह बैठक करीब 3 घंटे तक चलेगी। जिसके बाद गृहमंत्री अमित शाह जांजगीर में भी आयोजित क्लस्टर बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस की सीटों पर परचम लहराना चाहती है भाजपा

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा काफी अहम माना जा रहा है। वर्तमान में बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। इसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में आए नतीजों से पार्टी आलाकमान में उत्साह है।

ऐसे में प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीतने के लिए अमित शाह का पूरा फोकस छत्तीसगढ़ पर है। खासकर वर्तमान में जिन सीटों में कांग्रेस का कब्जा है, वहां आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत का परचम लहराने के लिए क्लस्टर की बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵