नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पांच राज्यों में हो रहें विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान चल रहा है। इसके साथ मिजोरम की सभी 40 विधासभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। इनमें बस्तर संभाग की सभी 12 सीटें और दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल हैं। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर लगा है। वहीं, मतदान के बीच सुकमा में आईईडी ब्लास्ट होने की घटना भी समने आई है। धमाके में एक सीआरपीएफ जवान के घायल होने की खबर मिली है।
छत्तीसगढ़ में कुल कुल 90 विधानसभा सीटें
आपको जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 20 पर पहले फेज में वोटिंग हो रही है। बाकी बची 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होना तय है। पहले चरण के चुनाव में 25 महिलाओं समेत 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत पर जनता मुहर लगाने जा रही है। इस चरण में 40,78,681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 19,93,937 पुरुष, 20,84,675 महिला और 69 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। पहले चरण के लिए 5304 मतदान केंद्र बनाए गए है। छत्तीसगढ़ के सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षाकर के बीच पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।
9 बजे तक कुल 9.93 फीसदी वोटिंग
पहले चरण के मतदान में 11:00 बजे तक कुल 22.97% फीसदी वोटिंग हो चुकी है। पहले चरण में 20 सीटों पर हो रहें मतदान में 16 सीटें ऐसी हैं जहां महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। आज जिन 20 सीटों पर चुनाव होगा, उनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा शामिल हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में लड़ाई मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बीच है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की नौ सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। _x000D_
_x000D_
Chhattisgarh Election 094b64f9_f5d9_4b77_b258_52d87ffbd0f9.jpg
छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक करीब 23 फीसदी वोटिंग
चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, 11 बजे तक छत्तीसगढ़ में 22.97 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ की 20 सीटों पर लोगों में मतदान का उत्साह देखते बन रहा है। हालांकि, राज्य की नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर शाम 3 बजे तक ही मतदान होना है। बाकी 10 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





