back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बीजापुर में डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, दो गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटनास्थ से एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। मुठभेड़ में दो नक्सलियों को पकड़ा गया है।

बीजापुर/जगदलपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कचलावारी वनक्षेत्र में मंगलवार सुबह डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। डीआरजी के जवानों ने इस दौरान दो नक्सलियों को दबोच लिया। घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इसकी पुष्टि की है।

डीआरजी की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुरुष नक्सली मारा गया

वार्ष्णेय के मुताबिक जिले के नैमेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी के मोहन कड़ती, सुमित्रा कड़ती समेत कुछ नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर रेड्डी कैंप से डीआरजी की टीम उनकी सर्चिंग के लिए निकली थी। डीआरजी की टीम को देखकर नक्सलियों ने कचलावारी वनक्षेत्र में सुबह करीब 08 बजे उन पर फायरिंग शुरू कर दी। डीआरजी की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुरुष नक्सली मारा गया। इस दौरान भागते हुए दो नक्सलियों को जवानों के दबोच लिया।

डीआरजी टीम का सर्चिंग ऑपरेशन जारी

अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटनास्थ से एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। मुठभेड़ में दो नक्सलियों को पकड़ा गया है। घटनास्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। डीआरजी टीम का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। डीआरजी टीम के सभी जवान सुरक्षित हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत, पेट्रोल 10 रुपये और डीजल पर जीरो एक्साइज ड्यूटी, जानिए सोने-चांदी की कीमतों में कितनी हुई गिरावट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने फ्यूल संकट के बीच आम जनता को राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से...
spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵