back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhatisgarh News: प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला का चिकित्सकों ने उपचार करने से किया मना, जच्चा बच्चा दोनों की मौत

Chhatisgarh: कोरबा में समय पर सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ठीक वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी।

कोरबा, (हि. स.)। कोरबा में समय पर सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ठीक वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। सही समय पर उपचार नहीं मिलने से उसके साथ ही कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

सरकारी एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया

मामला ग्राम कनकी का है, जहां रहने वाली महिला सति बाई को गुरुवार को प्रसव पीड़ा उठी। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने डिलीवरी कराने से हाथ खड़े कर दिए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण सति बाई को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। बावजूद इसके महिला की मौत हो गई।

स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने डिलीवरी कराने से हाथ खड़े कर दिए

दरअसल, कोरबा जिले के ग्राम कनकी में रहने वाली एक गर्भवती महिला को सही समय पर अस्पताल में उपचार नहीं मिल पाया। वक्त पर इलाज नहीं मिल पाने के कारण अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। महिला के मौत के पीछे की मुख्य वजह सही समय पर एंबुलेंस का लाभ नहीं मिल पाने को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है,कि सति बाई को जब प्रसव पीड़ा उठी तब उसके पति ने उसे लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार करने में खुद को असमर्थ बताया और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई

इधर जिला अस्पताल आने के लिए मितानीन ने डायल 112 के साथ ही अन्य सरकारी एंबुलेंस को फोन मिलाया, लेकिन व्यस्त होने का हवाला देकर सभी ने मदद देने से इंकार कर दिया। अंत में निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल लाया जा रहा था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही सामने आ रही है। जिसमें सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण ही महिला की मौत हुई बताया जा रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin / उत्पत्ति : Hindu Rashi / राशि : Vrishchik/ वृश्चिक Lucky Gemstone / शुभ रत्न : माणिक्य Numerology...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵