back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chhattisgarh: नक्सलियों से सशस्त्र बल जवानों की मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर

Sukma Encounter: सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर सशस्त्र बल के जवानों और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई है। जिसमें 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।

सुकमा/रायपुर, (हि.स.)। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर सशस्त्र बल के जवानों और नक्सलियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई है। जिसमें 3 से 4 नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। नक्सली कमांडर जगदीश की मौजूदगी की सूचना पर सुकमा और दंतेवाड़ा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया था। जवान मौके पर ही मौजूद हैं।

घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार डीआरजी सुकमा व दंतेवाड़ा एवं सीआरपीएफ द्वितीय व 111वीं बटालियन की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभा डिविजन का नक्सली कमांडर जगदीश सरहद पर मौजूद है। जिसके बाद जवानों को वहां के लिए भेजा गया। ककाड़ी, नहाड़ी और गोगुंडा की पहाड़ी पर घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब आधे घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले।

घटनास्थल पर खून के धब्बे देखे गए

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर खून के धब्बे देखे गए हैं। सुरक्षाबलों का दावा है कि मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों को गोली लगी है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण व सीआरपीएफ डीआईजी अरविंद राय ने बताया कि मौके पर जवानों की सर्चिंग लगातार जारी है। घायल नक्सलियों की घेराबंदी के प्रयास जारी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रायपुर: धार्मिक टिप्पणी के आरोप में JCP अध्यक्ष अमित बघेल गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के अध्यक्ष अमित बघेल को धार्मिक टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...