जगदलपुर, 03 जुलाई (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में पांच जुलाई सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व प्रदेश प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व राज्यसभा सांसद फूलोदवी नेताम सहित अन्य नेता शामिल होंगे।
सम्मेलन की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद, विधायक, प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अपनी सहभागिता दर्ज करने आग्रह किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे





