back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: CM नायब ने कांग्रेस पर लगाया लोगों को गुमराह करने का आरोप, खट्टर ने की JJP नेताओं से मुलाकात

Haryana : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में उनकी सरकार गिराने की कोशिश करने में जुटी कांग्रेस पार्टी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। JJP के तीन विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की। नायब सरकार में 3 निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद से हरियाणा का राजनीति में उथल-पुथल मची है।

दुष्यंत चौटाला ने की फ्लोर टेस्ट की मांग

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और JJP सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला ने भी राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर नायब सरकार में हलचलों को लेकर फ्लोर टेस्ट की मांग की है। उन्होंने ANI को बताया कि वे हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि अगर बीजेपी फ्लोर टेस्ट में पूर्ण बहुमत नहीं हासिल कर पाई तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए।

नायब सरकार के सिर पर मंडरा रहा खतरा

मार्च के महीने में हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन में दरार पैदा होने के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन टूट गया। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया। विधानसभा में हुए फ्लोर टेस्ट में बीजेपी ने निर्दलीयों के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाई। 12 मार्च को नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली। अब हुआ यूं कि नायब सिंह सैनी की सरकार का निर्दलीयों ने अचानक साथ छोड़ दिया। लोकसभा चुनाव के बीच राज्य में बीजेपी सरकार के समर्थन दे रहे 3 निर्दलीय विधायकों पुंडरी से रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोंदर, चरखी दादरी से विधायक सोमवीर सांगवान ने अपना समर्थन वापस ले लिया है। इससे बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

क्या है वजह?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में बीजेपी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, तीनों निर्दलीय विधायकों ने कहा कि वो सरकार की नीतियों से खुश नहीं थे इसलिए बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस ले रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...