back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Farmer Protest: पंजाब में किसान रेलवे ट्रैक करेंगे जाम, दूसरे दिन भी बॉर्डर पर हुआ आंसू गैस और लाठीचार्ज

Farmer Protest: किसानों ने दिल्ली कूच के घोषणा के साथ अब तक इस आंदोलन से दूर भारतीय किसान यूनियन उग्राहां (बीकेयू) ने पंजाब में गुरुवार को रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया।

चंडीगढ़, (हि.स.)। किसानों ने दिल्ली कूच के घोषणा के साथ अब तक इस आंदोलन से दूर भारतीय किसान यूनियन उग्राहां (बीकेयू) ने पंजाब में गुरुवार को रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया। हरियाणा व पंजाब के कई बाॅर्डरों पर दूसरे दिन भी तनाव बना रहा। बुधवार को किसानों ने कई बार बैरिकेडिंग तोड़कर घुसने का प्रयास किया। वहीं पुलिस लाठीचार्ज कर आंसूगैस के गोले भी छोड़कर किसानों को रोके रखी है। पंजाब सीमा में हरियाणा पुलिस के ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़ने पर पटियाला प्रशासन ने आपत्ति जताई।

12 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक का जाम करेगा- बीकेयू उग्राहां

बीकेयू उग्राहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि कल दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक रेलवे ट्रैक का जाम करेंगे। अभी तक बीकेयू उग्राहां ग्रुप इस आंदोलन से दूर था। इस ऐलान के साथ ही पंजाब पुलिस भी सतर्क हो गई है। पंजाब में कहां-कहां रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बार्डर पर दूसरे दिन भी बनी रही तनाव की स्थिति

दूसरी तरफ हरियाणा व पंजाब के शंभू, खनौरी व दाता सिंह वाला बार्डर पर आज दूसरे दिन भी तनाव की स्थिति बनी रही। किसानों ने कई बार बैरीकेडिंग तोडऩे का प्रयास किया। पुलिस ने कई बार किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों के दिल्ली कूच के प्रयासों के बाद अब पंजाब व हरियाणा का प्रशासन भी आमने-सामने हो गया है। हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को भी ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे थे।

पुलिस कार्रवाई के दौरान पटियाला जिला की सीमा में ड्रोन ना उडाए जाए

बुधवार को पंजाब के पटियाला जिला के उपायुक्त शौकत अहमद ने इस पर आपत्ति जताते हुए अंबाला के जिला उपायुक्त को पत्र लिखा है। पटियाला के उपायुक्त ने कहा कि पुलिस कार्रवाई के दौरान पटियाला जिला की सीमा में ड्रोन उडाए जा रहे हैं और आंसूगैस के गोले पटियाला जिला की सीमा में गिराए जा रहे हैं। शंभू बार्डर पर पंजाब की सीमा में ड्रोन न उडाया जाए। पटियाला के उपायुक्त ने दावा किया है कि पंजाब की आपत्ति के बाद अब हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा में ड्रोन उडाने बंद कर दिए हैं।

शिरोमणि अकाली दल ने किया आंदोलकारी किसानों का समर्थन

इस बीच केंद्र सरकार ने दोबारा बातचीत के लिए बुलाए जाने पर आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता सरवन सिंह पंधेर तथा जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि संगठन के सभी नेताओं से बातचीत करके इस बारे में फैसला किया जाएगा। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने आंदोलकारी किसानों का समर्थन करते हुए बुधवार को पंजाब बचाओ यात्रा को स्थगित करने का ऐलान कर दिया। अब अकाली दल ने गुरुवार को बैठक करके किसान आंदोलन के संबंध में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में खिला कमल! BJP के सौरभ जोशी बने नए महापौर, जानिए किसे कितने वोट मिले?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ नगर निगम में हुए मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी को कुल...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...