back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा 8 साल पुराने मामले में हुए गिरफ्तार, NDPS एक्ट में हुई कार्रवाई

Sukhpal Singh Khaira Arrested: पंजाब पुलिस ने आज सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया। खैरा को NDPS Act, 1985 के तहत दर्ज एक पुराने मामले में उठाया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब पुलिस ने आज गुरुवार को सुबह-सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी उनके आवास चंडीगढ़ में सेक्टर-5 पर रेड के बाद की है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस की टीम उन्हें जलालाबाद लेकर गई है और ये गिरफ्तारी 2015 के एक पुराने केस में की गई है। हालांकि कांग्रेस विधायक ने इस पूरे मामले को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है। खैरा ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।

NDPS एक्ट में हुई कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें फाजिल्का के जलालाबाद में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS Act, 1985) अधिनियम के तहत दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में उठाया गया। इस ऑपरेशन के लिए पुलिस अधीक्षक (SP) रैंक के एक अधिकारी के साथ फाजिल्का पुलिस की एक टीम विधायक खैरा के आवास पर पहुंची थी। खैहरा के खिलाफ 2015 के ड्रग्स मामले में जांच चल रही थी। आपको बता दें खैरा कांग्रेस के किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

खैरा ने गिरफ्तारी पर फेसबुक लाइव में उठाया सवाल

अपनी गिरफ्तारी को लेकर गुस्साए सुखपाल सिंह खैरा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और राज्य सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। खैरा अपनी गिरफ्तारी के समय फेसबुक लाइव कर रहें थे। खैरा के फेसबुक लाइव वीडियो में उन्हें पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते देखा जा सकता है। वह पुलिस से वारंट दिखाने और पुलिस कर्मियों से अपनी पहचान बताने को भी कह रहे हैं, क्योंकि उनमें से कुछ पुलिस वाले सादे कपड़ों में भी थे। सुखपाल सिंह खैरा उस केस के बारे में पूछते हुए सुने जा सकते हैं, जिसमें उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने आई है। खैरा सुबह-सुबह अपने बेडरूम में घुसने को लेकर पुलिस का विरोध भी करते नजर आ रहे हैं।

क्या था मामला?

जलालाबाद पुलिस ने वर्ष 2015 में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, एक देसी 315-बोर पिस्तौल, दो पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक टाटा सफारी कार बरामद हुई थी। इस मामले में मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह के साथ कथित संबंधों के कारण खैहरा का नाम सामने आया था। खैहरा के साथ-साथ निजी सुरक्षा अधिकारी जोगा सिंह, निजी सहायक मनीष, बाठ गांव (जालंधर) का एक व्यक्ति, एनआरआई यूके निवासी चरणजीत कौर और बाजवा कलां गांव (जालंधर) के मेजर सिंह बाजवा का नाम भी मामले में सामने आया था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की कार्रवाई की निंदा

गुरुवार को चंडीगढ़ डीएसपी जलालाबाद एआर शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है। खैहरा पुलिस अधिकारियों से बार-बार अरेस्ट वारंट की मांग करते दिखे। खैहरा का आरोप है कि पुलिस ने उनको पानी तक नहीं पीने दिया और उसके हाथ से गिलास छीन लिया। इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा है कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। सरकार को बदले की भावना को छोड़ना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...