नवादा, 14 जून (हि.स,)। रक्तदान दिवस के अवसर पर सोमवार को छत्रपति शिवाजी संस्थान के सचिव जितेन्द्र प्रताप जीतू के नेतृत्व में सदर अस्पताल में नवादा के सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार मोहन की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जहां युवाओं ने गरीब मरीजों की जान बचाने के उद्देश्य अपना रक्तदान किया । शिवाजी सेवा संस्थान के सचिव जितेंद्र जीतू ने बताया कि आज के रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र कुमार ने रक्तदान किया। एक दर्जन युवाओं ने अपनी रक्त जांच कराकर अपने को किसी भी रोगी को जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए सुरक्षित सूची में नाम दर्ज कराया। जितेंद्र प्रताप ने बताया कि 1 माह के भीतर शिवाजी संस्थान के तीसरा रक्तदान शिविर है ।उन्होंने यह भी बताया कि 2 जनवरी 2020 से अब तक छत्रपति शिवाजी संस्थान ने 330 यूनिट रक्तदान किया है जो गरीब मरीजों को मुफ्त में मुहैया कराया गया है ।यहां तक कि शिवाजी सेवा संस्थान के सदस्य पावापुरी मेडिकल कॉलेज व पटना के कई अस्पतालों में जाकर रोगियों को मुफ्त रक्त देने का भी काम किया है । सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार मोहन व अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर एसडी औरैयार ने रक्तदान के युवाओं के इस प्रयास की सराहना की है। इस अवसर पर सुबोध लाल, कैलाश विश्वकर्मा ,अमित कुमार प्रतीक कुमार आदि उपस्थित थे। हिन्दूस्थान समाचार/डॉ सुुुमनन/चंदा




