बिहारशरीफ 2 अप्रैल( हि.स.)। रहुई थाना के सोसंदी गांव के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर पलटने से चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के लोदीपुर गांव निवासी महेश चौहान के 19 वर्षीय पुत्र फूल बाबू कुमार के रूप में की गई। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। युवक ट्रैक्टर पर थ्रेसर लोड कर सरमेरा आया था। जहां से लौटने के दौरान सोसंदी गांव के समीप अज्ञात वाहन को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो पलट गया और इंजन से दबकर चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद/चंदा




