back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अस्पताल में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगा काटा बवाल

नवादा 18 मार्च (हि स)। नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के डोमन बीघा गांव निवासी श्याम राम सिंह की 45 वर्षीय पत्नी मंजू सिन्हा की मौत शुक्रवार को हार्ट अटैक से हो गयी। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मृतक का भतीजा रामकिशोर ने बताया कि मेरी बुआ की अचानक रात में तबीयत खराब होने के बाद जब इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया । तो कोई चिकित्सकों ने देखा भी नहीं जिसके कारण मेरी बुआ की मौत हुई है। महिला की मौत के बाद गांव से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने भी अस्पताल में हंगामा करते हुए लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बीमार महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया । लंबे समय तक किसी चिकित्सक ने भी बीमार महिला के इलाज के लिए हाथ नहीं लगाया और चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई ।डीएम से लापरवाह चिकित्सकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

शिव ठाकरे के घर में लगी आग, बिल्डिंग प्रबंधन की लापरवाही हुई उजागर बोले- 10 सेकंड तक तो कुछ समझा ही नहीं…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस फेम शिव ठाकरे मंगलवार की सुबह अपने घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की घटना से पूरी...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵