back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Patna: केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने जदयू की बनारस रैली रद्द होने पर कसा तंज

Patna: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 दिसम्बर को वाराणसी में प्रस्तावित रैली रद्द होने पर तंज कसा है।

पटना (बिहार), (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 दिसम्बर को वाराणसी में प्रस्तावित रैली रद्द होने पर तंज कसा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि गांव की एक कहावत है, रोने का मन हुआ तो आंख में गड़ी खूंटी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी यही हाल है। इनको आदमी तो बनारस में जुटता नहीं है। इसलिए रैली को रद्द कर दिया।

भाजपा सरकार के दबाव में कॉलेज प्रशासन ने उन्हें रैली के लिए जगह नहीं दी: जदयू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 24 दिसम्बर को वाराणसी में रैली प्रस्तावित थी लेकिन जदयू ने आरोप लगाया कि यूपी की भाजपा सरकार के दबाव में कॉलेज प्रशासन ने उन्हें जगह नहीं दी। इसी करण रैली रद्द हुई है। अब गिरिराज ने जदयू के दावों को हास्यास्पद बताते हुए नीतीश कुमार पर घोड़ा के साथ-साथ बेंग (मेढ़क) के पैर में नाल ठोकना चरितार्थ होने की बात कही है।

बिहार में अडानी समूह के निवेश प्रस्तावों पर गिरिराज की तीखी प्रतिक्रिया

बिहार में अडानी समूह के निवेश प्रस्तावों पर गिरिराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी और इंडी गठबंधन की बचकानी हरकत है कि वे अडानी पर आरोप लगाते हैं। राजस्थान में जब अशोक गहलोत की सरकार थी तब अडानी ने वहां 60 हजार करोड़ का निवेश किया। छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार थी तो 50 हजार करोड़ रुपये से ऊपर का निवेश हुआ। यह इन्वेस्टमेंट ले रहे हैं वहां अडानी नहीं दिख रहा है जब अडानी को गाली देना तो पीएम मोदी पर निशाना साधते हैं। पीएम मोदी के खिलाफ में उनके पास कुछ नहीं है। इसलिए मोदी के खिलाफ में नए-नए टूल किट लाते हैं ताकी उन्हें बदनाम किया जा सके। गिरिराज ने अडानी मामले में विपक्ष की सोच को सबके सामने रखने की कोशिश की। उन्होंने तर्क के साथ अपनी बात रखी, इससे पहले भी कई मुद्दो पर गिरिराज के तेज तरार बयान आते रहे है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵