back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पेङ से टकरायी अनियंत्रित कार , एक की मौत, तीन घायल

छपरा, 15 मार्च (हिस) । जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव में अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से रविवार की देर रात एक युवक की मौत हो गयी। तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि खैरा थाना क्षेत्र के मानपुर गाँव के तीन युवक 22 वर्षीय समीर खान , 20 वर्षीय शिबू खान, 22 वर्षीय गुड्डू खान और गोविंदगंज निवासी 32 वर्षीय छोटेलाल यादव कार से समीर की बहन के घर के लिए रविवार की शाम में निकले और वहाँ से रात दस बजे के आस-पास सभी मानपुर के लिए वापस लौट गए । लौटने के क्रम में कटेसर के पूर्व सरैया गाँव के समीप गाड़ी से नियंत्रण खोने की वजह से गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी, जिससे कार में सवार सभी युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मानपुर निवासी एसरार खान घायलों को लेकर नगरा सीएचसी पहुँचे, जहाँ से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल छपरा में गंभीर रूप से घायल बादशाह खान के पुत्र समीर खान को मृत घोषित कर दिया गया। मुन्ना खान के पुत्र शिबू खान को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। जबकि बाकी दोनो घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। मृतक समीर का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद युवा राजद के जिलाध्यक्ष मशकूर खान ने शव को प्राप्त किया और शव को लेकर मानपुर रवाना हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार बिजली विभाग के जेई शशिभूषण कुमार की है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इसकी जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵