मधुबनी,10 अप्रैल (हि.स)। जिला के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लदनियां में शनिवार को बस दुर्घटना में 5 लोग घायल हो गए। अनियंत्रित बस सड़क किनारे लुढक जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिला के लदनिया प्रखंड में शनिवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 आदमी घायल हैं ।घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली। अन्यथा बहुत भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती । एनएच 227 पर झलौन -पिपराही मार्ग के बीच एक लग्जरी बस लुुुढक गई ।अनियंत्रित होने के कारण बस सड़क से नीचे जाकर रूकी ।सूत्रानुसार बस की रफ्तार धीरे रहने के कारण ड्राइवर द्वारा बस को रोक लिया गया। घायलों को सुरक्षित इलाज के बाद अपने घर जाने की अनुमति डाक्टरों ने दी है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर/चंदा




