बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला,रोहतास के एडीएम का भी ट्रांसफर
पटना, 8 जून (हि.स.)। सरकार ने बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया है। रोहतास जिले के एडीएम का ट्रांसफर कर दिया गया है। एक अधिकारी को एडिशनल चार्ज दिया गया है। सरकार की ओर से तबादले की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गई है। बिहार प्रशासनिक सेवा की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का तबादला करते हुए उन्हें बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी का सरकारी आप्त सचिव बनाया गया है। इनके अलावा श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार को परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव का एडिशनल चार्ज दिया गया है।बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज कुमार अगले आदेश तक इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बिहार सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सरकारी आप्त सचिव बनाया है। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा /विभाकर