back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रक-ट्रैक्टर के बीच टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौत

भागलपुर, 25 मार्च (हि.स.)। भागलपुर जिले के बाइपास टीओपी अंतर्गत सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बाइपास ब्रिज के निकट गुरुवार को एक ट्रक एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये और ट्रक ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गया,जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना का मुख्य वजह सड़क किनारे नगर निगम द्वारा कचरा फेंक कर उसमें आग लगा देना बताया जा रहा है। आग से निकलते धुआं के गुबार से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी धुआं के चपेट में आकर दोनों वाहन में भीषण टक्कर हो गई। मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत सुनठिया बजाय निवासी महेश यादव के 48 वर्षीय पुत्र रसिक लाल यादव के रूप में हुई। ट्रैक्टर चालक नवगछिया रैक प्वाइंट से सीमेंट लोड कर सुल्तानगंज की ओर गया था और खाली कर नवगछिया वापस लौट रहा था, इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/हिमांशु शेखर/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵