back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना के खतरे को रोकने के लिए रेलवे ने आरा,सासाराम और डेहरी स्टेशनों से गुजरने वाली कई ट्रेंनो का परिचालन किया बन्द

आरा,23 मई(हि.स.)। कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए रेलवे ने सख्त कदम उठाते हुए आरा और सासाराम स्टेशनों से होकर गुजरने वाली कई ट्रेंनो को बंद करने का फैसला किया है। बिहार सहित पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचाने में लगी है। राज्य में लॉक डाउन और संक्रमण से बचने के लिए लोगों ने बेवजह घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है। बिहार में लॉकडाउन लागू है और ऐसे में लोग ट्रेंनो में भी बहुत कम ही यात्रा कर रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या में लगातार आ रही कमी और कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने को लेकर रेलवे ने 03249 पटना-भभुआ रोड वाया आरा इंटरसिटी स्पेशल और 03250 भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दिया है। इसके साथ ही चक्रवाती तूफान ‘यास’ की आशंका की ध्यान में रखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए सासाराम व डेहरी स्टेशन पर रुक कर गुजरने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अस्थायी तौर पर रद्द किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि 02801 पुरी-नई दिल्ली (पुरुषोत्तम) स्पेशल ट्रेन का 24, 25 एवं 26 मई को और 02802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23, 24 एवं 25 मई को स्थगित किया गया है। 02815 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन नंदन कानन का परिचालन 26 एवं 27 मई और 02816 आनंदविहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन नंदन कानन का परिचालन 24 एवं 26 मई को रद्द किया गया है। उधर 02875 पुरी-आनंदविहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन नीलांचल एक्सप्रेस का परिचालन 25 मई व 02876 आनंदविहार टर्मिनल-पुरी स्पेशल ट्रेन नीलांचल एक्सप्रेस का परिचालन 25 मई को रद्द किया गया है। ये तीनों ट्रेनें सासाराम व डेहरी रेलवे स्टेशन पर रुक कर गुजरती है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए रेलवे लगातार आवश्यक कदम उठाने में लगा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵