back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वर्दी हुई शर्मसार, अब महिला होमगार्ड भी सुरक्षित नही, चलती एंबुलेंस में बेहोश महिला पेशेंट के साथ किया रेप

बिहार के गया से आई एक शर्मनाक घटना सामने, जहां एक महिला होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान दौड़ते बेहोश होने पर उसका एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने फायदा उठा रेप जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के गया जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां होमगार्ड भर्ती की दौड़ में आई महिला के बेहोश होने पर आनन-फानन में उसे अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया गया, जहां मौके पर आई एंबुलेंस में बेहोश महिला को ले जाया गया वही इस दौरान रास्तें में एंबुलेंस ड्राइवर और टेक्नीशियन ने मिलकर रेप जैसें घिनौने कृत्य को अंजाम देकर फरार हो गए। 

बता दे, बिहार के गया जिले में बेहद शर्मनाक सनसनीखेज वारदात सामने आई, एक महिला होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया केदौरान दौड़ते समय बेहोश होने पर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस चालक और टेक्नीशियन ने महिला के साथ रेप किया। जहां इस मामले के सामने आने के बाद पूरे पुलिस विभाग के साथ चारों तरफ हड़कंप मच गया जिससे अब ये सवपल उठने लगा है कि, क्या एक वर्दीधारी महिला या उसमें भाग ले रही महिला भी सुरक्षित नही है। जहां इस मामले के सामने आने के बाद ही तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

दरअसल, गया में हुई ये घटना गुरुवार की है, जहां बोधगया क्षेत्र के बीएमपी 3 परेड ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती चल रही है। इस दौरान इसके लिए पहुंची एक महिला दौड़ में शामिल होने आई रेस में बेहोश होकर गिर गई। जहां उसे आनन-फानन में घटनास्थल पर तैनात एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके दौरान ही रास्ते में इस कुकृत्य को अंजाम दिया गया। जहां शुक्रवार को एसएसपी आनंद कुमार ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के 2 घंटे के अंदर एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता ने डॉक्टरों को बताया कि अस्पताल ले जाने के दौरान चलती एंबुलेंस में रेप की घटना को अंजाम दिया गया। 

जिसे गंभीरता से लेते हुए बोधगया एसडीपीओ सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन कर पुलिस टीम ने छापेमारी कर शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। बता दे, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए ही दोनों आरोपियों की पहचान की गई। इस मामले में बोधगया थाने में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि, मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। जानकारी अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को बताया, फिजिकल टेस्ट के दौरान मैं बेहोश हो गई थी। जहां मुझे थोड़ी देर वहीं बैठाया गया, जब एंबुलेंस बुलाई गई तो, ड्राइवर और टेक्नीशियन ने मुझे अंदर बैठाया। वहीं भर्ती ग्राउंड से मुख्य मार्ग डोभी-पटना पर जब एंबुलेंस पहुंची तो, टेक्नीशियन ने गाड़ी रोककर मेरा एडमिट कार्ड गले से निकाल लिया। और मेरे चेहरे पर स्प्रे मारा गया जिसके बाद मैं बेसुध हो गई। लेकिन, इस दौरान मेरे कानो में थोड़ी-थोड़ी आवाज आ रही थी। इसी समय चलती एंबुलेंस में टेक्नीशियन ने मेरे साथ दुष्कर्म किया । फिर इसके बाद गाड़ी सुनसान जगह पर रोककर ड्राइवर ने भी दरिंदगी की। 

बता दे, सिकरिया मोड़ पर दुष्कर्म के बाद दोनों आरोपियों ने मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल छोड़ गायब हो गए। जहां इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक इलाज के दौरान जब युवती को होश आया तब उसे दर्द हो रहा था और इसी दौरान उसे महसूस हुआ कि उसके साथ गलत हुआ जिसे उसने महिला डॉक्टर को पूरी बात बताई और फिर महिला डॉक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और जांच करवाया गया। इसकें बाद ही पुलिस एक्शन में आ गई जहां दोनो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। अब आगे देखनां होगा कि, इसपर पुलिस आगे चलकर क्या कदम उठाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵