back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बगहा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजार हाटों में उड़ रही सामाजिक दुरी की धज्जियां

बगहा, 19 मई(हि.स.)। बगहा के जनजीवन के वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण लोगों के जीवन में भय व दहशत का पर्याय बन चुका है, जिससे लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोरोनावायरस वैश्विक महामारी लॉक डाउन के दूसरे चरण में बगहा क्षेत्र के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार हाटों में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की धज्जियां खुलेआम उड़ती हुई दिखाई दे रही है। राज्य सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन दो के गाइडलाइंस में भीड़ भाड़ से बचने के लिए केवल साग सब्जी, दूध, फल तथा दवा और मीडिया को खोलने की अनुमति है, लेकिन बगहा शहर में चाय पान की दुकान भी खुली रहती है। बाजारों को खोलने के लिए शहर में सुबह 6 से 10 बजे व ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 12 बजे समय का निर्धारण किया गया है। साथ ही शादी विवाह व अन्य सभी समारोह में भीड़ से बचने को लेकर मात्र 20 लोगों की संख्या निर्धारित किया गया है। लोगों की उपस्थिति सोशल डिस्टेंस के साथ तय की गई है। बावजूद बाजार हाटों में लोगों की भारी भीड़ कोरोना वायरस को खुलेआम निमंत्रित दे रहा है। खासकर बगहा शहर के मीना बाजार बगहा दो व बगहा बाजार स्थित अनुमंडलीय पशु अस्पताल परिसर में साग सब्जी, मांस और मछली दुकानों पर आये दिन ग्राहकों की भीड़ इस कदर लग रही है, कि कोरोनावायरस के संक्रमण के बिस्फोट होने की संभावना प्रबल होती दिख रही है और इस मामले में पुलिस प्रशासन पुरी तरह मूकदर्शक बन तमाशा देख रही है। इस सन्दर्भ में पूछे जाने पर बगहां एक व दो सीओ राकेश कुमार व उदयशंकर मिश्र ने बताया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का उल्लघंन किया जाता है, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी। सोशल डिस्टेंस का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵