back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिट्टी भराई का काम कराकर अभिकर्ता ने सात निश्चय योजना का रुपया डकार

बगहा, 23 अप्रैल (हि.स.)। जिले में नरकटियागंज प्रखंड के भसुरारी पंचायत के वार्ड संख्या-9 में पीसीसी निर्माण में सिर्फ मिट्टी भराई कराकर लाखों रुपये डकार लेने का मामला उजागर हुआ है। नरकटियागंज के भसुरारी पंचायत के वार्ड संख्या-9 में अशर्फी के घर से राधेश्याम के घर तक पीसीसी सड़क का सात निश्चय योजना सत्र 2017-18 अंतर्गत में एक लाख 56 हजार 500 रुपये की राशि में होना था,जिसमें अभिकर्ता ने धरातल पर सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी भराई का काम कराके कुल राशि का उठाव कर घोटाला कर. लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक 31 अक्टूबर 2018 को चेक संख्या 289066 के जरीये योजना की राशि बगैर पीसीसी का निर्माण किए भुगतान हुआ है। इस मामले में जब वार्ड सदस्य जमुना राम से बात की गई, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। लेकिन जाते-जाते उन्होंने कहा, ‘सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।उक्त सन्दर्भ में नरकटियागंज बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि योजना की जांच की जायेगी,जो भी गड़बड़ी पाई जाएगी और जो भी इसके लिए जिम्मेवार होंगे, उसके ऊपर कार्रवाई की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

करेंसी मार्केट में हड़कंप, डॉलर के आगे टूटी भारतीय करेंसी, 10 कारोबारी दिनों में 90 से 91 के पार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय रुपये ने मंगलवार को इतिहास का सबसे कमजोर स्तर छू लिया। जहां डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 91 के...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵