back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरा रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक, यात्री परेशान

आरा, 01 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर- डीडीयू रेलखंड पर स्थित आरा रेलवे स्टेशन को बन्दरों ने पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। स्टेशन के प्लेटफार्म से लेकर ओवरब्रिज तक बन्दरों का आतंक जारी है। बंदरों के झुंड से रेलवे स्टेशन पर आने—जाने वाले यात्री काफी परेशान हैं। बंदरों का झुंड न सिर्फ स्टेशन पर मौजूद यात्रियों पर हमले करता है बल्कि उनके खाने—पीने के सामान के साथ ही अन्य सामान भी छीन ले जाता है। अबतक आरा स्टेशन पर कई यात्रियों को बंदरों के इस झुंड ने घायल किया है। स्टेशन प्रबंधक बीके पाण्डेय के अवकाश ग्रहण करने और फिर सहायक स्टेशन मास्टर प्रवीण कुमार के नए स्टेशन मास्टर के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद स्टेशन प्रबंधन ने भोजपुर के डीएफओ को एक पत्र लिखकर आरा स्टेशन पर बंदरों के आतंक को देखते हुए इनसे रेलवे स्टेशन को मुक्त कराने का आग्रह किया है। डीएफओ को यात्रियों पर हो रहे आये दिन हो रहे हमलों की जानकारी भी दी गई है। आरा रेलवे स्टेशन के नये स्टेशन मास्टर प्रवीण कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरा दानापुर मण्डल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है और यहां से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। बंदरों के आतंक से अबतक कई यात्री घायल हो चुके हैं । कई यात्रियों के खाने—पीने के सामान सहित अन्य सामान बंदर छीन ले गए हैं। उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को पत्र लिखा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

सर्दियों में भीड़ से दूर, भारत की इन ऑफबीट जगहों की खूबसूरती देख उड़ जाएगा दिमाग!

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों का मौसम यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि ठंडी हवाओं में न पसीना आता है...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵