भागलपुर,09 मई (हि.स.)। पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी की वाटिका खंड के छोटे छोटे भैया/बहनों द्वारा रविवार को मदर्स डे मनाया गया। आचार्य-आचार्या की प्रेरणा के कारण घर पर रहें सुरक्षित रहें के चलते शिशु मंदिर नरगाकोठी के भैया बहनों ने इस बार मदर्स डे के अवसर पर बाजार से मंगाकर अपने अपने मां को गिफ्ट देने के बदले आचार्य/आचार्या के बताए अनुसार पेपर पर रंगोली बनाकर मां को मदर्स डे पर गिफ्ट प्रस्तुत किया। शिशु मंदिर प्रभारी जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस वर्तमान समय में आप भैया बहन विद्यालय तो नहीं आ रहे हैं, किंतु ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से शिक्षा का विकास कर रहे हैं। आप घर पर रहे सुरक्षित रहें। आज मदर्स डे के अवसर पर अपने आचार्य आचार्या के बताए अनुसार बाजार से गिफ्ट न मंगा कर घर पर अपने हाथों से पेपर पर कुछ बनाकर गिफ्ट प्रस्तुत करें। मां का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद अवश्य लें तथा मां की आरती उतारकर कुछ इस प्रकार से मदर्स डे मनाएं। ऐसा करने से मां के प्रति श्रद्धा विश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही अपने अंदर का संस्कार भी जाग उठेगा। आज के इस कार्यक्रम में वाटिका खंड के भैया/बहन अभिनव शर्मा, अभय पंडित, यश ईश्वर, अनन्या कुमारी, ध्रुव कुमार, नक्ष चौधरी, अमरीश राज, आराध्या कुमारी, दृष्टि राणा के साथ-साथ वाटिका खंड के कई भैया बहनों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य/आचार्या सुप्रिया कुमारी, कविता पाठक, रानी, मनोज तिवारी, शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, दीपक कुमार एवं सभी आचार्य द्वारा भैया/बहनों को इस प्रकार मदर्स डे मनाने हेतु प्रेरित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय





