back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुमंडल पदाधिकारी कोर्ट परिसर में पेड़ की टहनी गिरने से भगदड़

भभुआ,25 जून(हि.स.)। जिला अधिवक्ता संघ भवन के सामने यहां शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी कोर्ट परिसर में पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से भगदड़ मच गई। इस जामुन के पेड़ के नीचे लगभग 30 से 40 अधिवक्ता, ताईद,टाइपिस्ट आदि बैठते हैं।डाली टूटने की आवाज पर ये लोग भाग निकले,जिससे बड़ा हादसा टल गया।इसी रास्ते अनुमंडल कार्यालय के कर्मचारी,मोवक्किल,अधिवक्ता आते जाते रहते हैं।अधिवक्ता रणधीर दुबे ने बताया कि जामुन के पेड़ की टहनी टूटकर गिरती है,जिससे जान भी जा सकती है।आज तो संयोग अच्छा था कि कोई हताहत नहीं हुआ। अधिवक्ता शशि कुमार,दिलीप कुमार,कमल नारायण सिंह,संतोष जी आदि ने कहा कि जामुन का पेड़ पुराना है। सड़ी टहनी गिरती रहती है।जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव मंटू पांडेय ने वन प्रमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की है कि परिसर स्थित पेड़ों की पकी टहनियों को कटवा दिया जाय,जिससे अनहोनी की आशंका से निजात मिल सके। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵