back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चमकी को धमकी देने के लिए विद्यालयों की दिवारों पर लिखे जाएंगे स्लोगन

छपरा, 6 अप्रैल (हिस)। मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) के रोकथाम एवं इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। चमकी बुखार के प्रति आमजनों के जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जागरूकता के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने अहम निर्णय लिया है। अब जिले के सभी विद्यालयों की दिवारो पर चमकी को धमकी देने के लिए शपथ पत्र लेखन किया जायेगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर डीएम आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के द्वारा वीसी के माध्यम से एईएस की समीक्षात्मक बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि चमकी बुखार के संबंध में जिले के सभी विद्यालयों में दिवार पर स्लोगन लेखन किया जायेगा। इसके लिए विभाग के ओर से चमकी को धमकी का शपथ पत्र संलग्न करके भेजा गया है। 10 अप्रैल तक सभी विद्यालयों के दिवारों पर लेखन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जिले के सभी विद्यालयों में गठित विद्यालय शिक्षा समिति की एक आम सभा की बैठक आयोजित किया जाये। जिसमें चमकी बुखार के लक्षणों, क्या करना है, क्या नहीं करना है एवं सावधानियों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाये। इसके बाद प्रत्येक माह विद्यालय शिक्षा समिति की मासिक बैठक में भी इस पर चर्चा करते हुए फॉलोअप किया जाये। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी भाग लेंगे। इन गतिविधियों को लगातार करने का निर्देश दिया गया है ताकि चमकी बुखार के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाये। जिससे ससमय बीमारी की रोकथाम एवं इलाज में मदद मिल सके। ये है “चमकी को धमकी का शपथ पत्र” मस्तिष्क ज्वर(चमकी बुखार): एक गंभीर बिमारी है जो ससमय इलाज से ठीक हो सकता है। अत्यधिक गर्मी एवं नमी के मौसम में यह बिमारी फैलती है। 1 से 15 वर्ष तक के बच्चे इस बीमारी से ज्यादा प्रभावित होते है। सरदर्द, तेज बुखार, अर्द्वचेतना पहचानने की क्षमता न होना, बेहोशी, शरीर में चमकी होना अथवा हाथ पैर में थरथराहट होना एवं पूरे शरीर में या किसी खास अंग में लकवा मार जाना चमकी बुखार के लक्षण है। ये तीन धमकियां याद रखें: 1. खिलाओ: बच्चो को रात में सोने से पहले भरपेट खाना जरूर खिलाएं। यदि संभव हो तो कुठ मीठा भी खिला सकते है। 2. जगाओ: सुबह उठते ही बच्चों को भी जगायें और देखें, बच्चा कहीं बेहोश या उसे चमकी तो नहीं। 3. अस्पताल ले जाओ: बेहोशी या चमकी दिखते ही तुरंत आशा दीदी से संपर्क करते हुए एंबुलेंस या निजी गाड़ी से अस्पताल ले जायें। हिन्दुस्थान समाचार / गुड्डू/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵