back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दु:खद: अपोलो अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डा धर्मेन्द्र का कोरोना से निधन

गया, 05 मई (हि.स.) गया शहर के अपोलो अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र कुमार का निधन कोरोना की वजह से हो गया। इनका इलाज पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां बुधवार को इन्होंने अंतिम सांस ली। इनके निधन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के गया शाखा के सचिव डॉ. यू. एस. अरुण ने गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. धर्मेंद्र कुमार वर्तमान में मेडिकल कॉलेज बेतिया में मेडिसिन विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इसके पहले अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया में पदस्थापित थे। शहर के शहीद रोड में संचालित अपोलो अस्पताल के मुख्य चिकित्सक के रूप में लोगों को अपनी सेवा भी देते रहते थे। सचिव डॉ. यू. एस. अरुण ने कहा कि डॉ. धर्मेंद्र कुमार के निधन से चिकित्सा जगत में एक शून्य सी आ गई है। इनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। इनके निधन पर सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन बिनय कुमार सिन्हा, आईएमए के पूर्व सचिव डॉ. विश्वविजय सिंह, डॉ. विनोद कुमार मंडल, आयुर्वेदाचार्य डॉ. अजय कुमार आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵