back to top
30.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

41 घन्टे से बिजली आपूर्ति बाधित

समस्तीपुर, 28 मई (हि स) जिले में यास तूफान ने ओडिशा और बंगाल में तो तबाही मचाई परंतु उसकी आहट और संभावित तूफान के मद्देनजर समस्तीपुर में हवा और बारिश में भी बिजली को 41 घंटे से काटकर बिजली विभाग ने लोगों को हाहाकार करने पर मजबूर कर दिया। बहाना यह है कि सड़क किनारे लगे पेड़ की डालियां टूटकर ना गिर जाए इसलिए एहतियातन बिजली काटी जा रही है । शहर में 4 जिले को मिलाकर एक सर्किल के हिसाब से लाखों रुपये तार फुल कवर वायर पोल इत्यादि लगाने पर खर्च किए गए थे ताकि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे और जनता को और असामान्य परिस्थितियों के अलावा बिजली संकट का सामना नही करना पड़े। परंतु यह स्थिति उलट है और सामान्य वर्षा तथा हल्की हवा से भी समस्तीपुर में बिजली को संभालना मुश्किल है। सहायक कार्यपालक अभियंता परियोजना ने बताया कि तेज बारिश में बिजली नहीं काटी जाती है, बल्कि हवा के कारण बिजली को काटा जा रहा है। देर रात से रुक रुक कर घंटे आधे घंटे में हवा थोड़ी तेज भले हो गई हो। लेकिन बिजली लगातार कटी हुई है। हवा रुकने और बारिश रोकने के बावजूद विद्युत की आपूर्ति लगातार बाधित है।इसके दर्शन को भी लोग बेचैन हो रहे। बंगाल की खाड़ी से उठा यास चक्रवाती तूफान का असर जिले में भी दिखाई दिया।बेमौसम हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। यास चक्रवात को लेकर बुधवार को आधी रात के बाद हवा के साथ हुई बारिश से एक ओर उमस से परेशान आम लोगों को राहत पहुंचाया तो वही दूसरी ओर शहरी से लेकर जिले भर के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप कर दी। विद्युत विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि जगह-जगह इंसुलेटर पर से बिजली तार उतरने तथा बिजली तार पर पेड़ की डाली गिरने की शिकायत मिल रही है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शहर के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में भी गड़बड़ी का खासा असर दिखा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सर्वाधिक प्रभाव पेयजल व्यवस्था पर पड़ा। अधिकांश घरों में पानी के लिए बिजली मोटर पंप पर आश्रित हो गए हैं। यहां तक की पीने की पानी के लिए भी अब चापाकल की जगह बिजली मोटर पर ही आश्रित हैं। देर रात से ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग सुबह से ही पानी के लिए परेशान रहे। जिनके घरों में टंकी में रिजर्व पानी था, उनके काम तो कुछ घंटे चलते रहे। हालांकि बाद में दोपहर होते होते अधिकांश घरों में पीने के पानी का भी संकट हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी पड़ा अधिकांश लोगों के घरों में इनवर्टर, लैपटॉप,मोबाइल बंद हो गए। वही कोरोना संक्रमण से संक्रमित बीमार लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/त्रिलोकनाथ

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵