back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जानकी एक्सप्रेस से टकराया पोकलेन, इंजन फेल-यातायात ठप

बेगूसराय, 06 मार्च (हि.स.)। बिहार में समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड के रोसड़ा एवं नया नगर स्टेशन के बीच शनिवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया है। रेल फाटक पार करने के दौरान एक पोकलेन (जेसीबी) मशीन 05284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस से टकरा गई। इस हादसे में जहां पोकलेन क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, ट्रेन का इंजन सीज कर जाने से रेलखंड पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। समस्तीपुर-खगड़िया-सहरसा रेलखंड की सभी ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी है। पोकलेन चालक को गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटे हैं तथा इंजीनियरिंग विभाग की टीम इंजन को दुरुस्त कर यातायात शुरू करवाने के प्रयास में लगी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को 05284 जयनगर से मनिहारी जाने वाली ट्रेन रोसड़ा स्टेशन से आगे बढ़ी थी। इसी दौरान मब्बी हाल्ट एवं नयानगर स्टेशन के बीच पुल संख्या 11 के समीप एक पोकलेन मशीन खुले हुए रेलवे गुमटी से पास कर रहा था। ट्रेन को नजदीक आता देख चालक ने बचने का प्रयास किया। लेकिन तब तक ट्रेन का इंजन पोकलेन से टकरा गया। मामले को लेकर रेलवे के अधिकारी जहां घटना के कारणों की जांच की बात कह रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों की माने तो गेटमैन की तैनाती के बावजूद यह गुमटी हमेशा खुला ही रहता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...

सिर्फ कॉफी के इस्तेमाल से आपके बाल बनेंगे सिल्की और डैंड्रफ फ्री

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में बाल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵