सहरसा,05 जून (हि.स.)। पर्यावरण दिवस पर शनिवार को शशि सरोजनी रंगमंच वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। महर्षि मेंही योगाश्रम सह सद्गुरु रामानन्द स्वामी तपोभूमि सिमराहा मे विश्व पर्यावरण दिवस पर शशि सरोजिनी रंगमंच सेवा संस्थान के सौजन्य से स्वामी देवव्रत बाबा द्वारा कई पेड़ लगाये गये। उन्होने कहा कि मानव जीवन में पेड़-पौधे का कितना महत्व है, इसकी महत्ता को कोरोना संक्रमण ने बता दिया। पेड़ लगाना, पेड़ बचाना और पर्यावरण को संतुलित व संरक्षित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनि संत महात्मा तपस्वियों ने पेड़ पौधे के पूजन अर्चन कर उससे प्राप्त फल फूल पत्तियों का सेवन कर दीर्घायु व निरोगी जीवन प्राप्त किया है।साथ ही जिस प्रकार साधु महात्मा का शरीर परोपकार के लिए समर्पित है ठीक उसी प्रकार वृक्ष भी जीवित रहते हमे प्राण वायु एवं आक्सीजन देती हैं वहीं सूखने के बाद भी लकड़ी देकर हमारे जीवन को सुखमय बनाता है। मौके पर चन्दन वर्मा, विनोद बाबा,सोती बाबा,शत्रुघ्न पोद्दार, धीरेन्द्र यादव, रविन्द्र रौशन,प्रमोद साह, लक्ष्मण ठाकुर, घनश्याम मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय




