बिहारशरीफ 10 मार्च (हि सं) । एसपी हरि प्रसाथ एस की गाज पावापुरी ओपी प्रभारी चंचल कुमार पर गिरी है। कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में ओपी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान कार्रवाई हुई। सूत्रों की मानें तो ओपी प्रभारी की लगातार शिकायत मिल रही थी। इसके अलावा इलाके में आपराधिक घटनाओं में भी तेज आई थी। घटना के खुलासे में थानेदार कमजोर साबित हो रहे थे। अपनी कार्यशैली से वह पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग पर भी सवाल खड़ा कर दिए थे। राजगीर डीएसपी ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर ओपी प्रभारी पर गाज गिरी। जल्द ही नए ओपी प्रभारी की तैनाती होगी। वर्तमान में दारोगा अनिल कुमार को प्रभार दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद/चंदा




