back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

INDIA Alliance: पत्रकारों के सवालों से PM पर भड़के लालू, बोले- रोज-रोज मोदी का बात करते हो… क्या है मोदी?

Patna: राजद सुप्रीमों लालू यादव ने आज दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने से पहले कहा कि बैठक में जा रहे हैं। सब लोगों को मिलकर लड़ना है। रोज-रोज मोदी का बात करते हो, क्या है नरेन्द्र मोदी?

पटना, हि.स.। बैठक में जा रहे हैं। सब लोगों को मिलकर लड़ना है। रोज-रोज मोदी का बात करते हो, क्या है नरेन्द्र मोदी? हम लोग सब लोग मिलकर है इनके खिलाफ लड़ेंगे और इनको हटाएंगे इस बार। यह बातें राजद सुप्रीमों लालू यादव ने आज दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने से पहले कही। वह आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बात कही।

पत्रकारों के सवाल पर वह भड़के लालू

पत्रकारों के सवाल पर वह भड़कते नजर आये। राजद सुप्रीमो लालू यादव के साथ बिहार के डिप्टी सीएम भी दिल्ली के लिए रवाना हुए है। दरअसल, पत्रकारों के सवाल पर राजद सुप्रीमो लालू यादव भड़क गए। लालू यादव से पूछा गया कि, नरेन्द्र मोदी बोल रहे हैं कि वह फिर आएंगे इस बात पर गुस्सा करते हुए राजद सुप्रीमो ने कहा कि, कौन है यह, आएंगे तो आओ। लालू यादव ने कहा कि, “बैठक में जा रहे हैं। सब लोगों को मिलकर लड़ना है। रोज-रोज मोदी का बात करते हो, क्या है नरेन्द्र मोदी?

मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे

लालू यादव ने कहा कि वह दिल्ली में इंडिया गठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं। वहां सभी दलों की बैठक होगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी दल मिलकर केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे। हम लोग सब लोग मिलकर है इनके खिलाफ लड़ेंगे और इनको हटाएंगे इस बार। इस बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। हम सब मिलकर हरायेंगे।

लालू हुए लाल

लालू ने तो बहुत कुछ कहा लेकिन पत्रकारों के सवालों का तेजस्वी यादव ने कोई जवाब नहीं दिया। यही नहीं, आपको वो वीडियो याद होगा जब एक पत्रकार पर भड़क कर लालू यादव ने कहा था कि ‘दे देंगे दू मुक्का, नाच के गिर जाओगे… भाक्क’। वैसा तो नहीं लेकिन कुछ इसी अंदाज में लालू यादव एक बार फिर दिखे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...