INDIA Alliance: भाजपाइयों ने CM रेवंत रेड्डी का फूंका पुतला, अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में उतरे सड़कों पर

Patna: तेलंगाना के नव नियुक्त मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा बिहारवासियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं ने CM का पुतला दहन करते हुए पुरजोर विरोध प्रकट किया है।
BJP
BJP Social Media

पटना, हि.स। तेलंगाना के नव नियुक्त मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी द्वारा बिहारवासियों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार एवं अविनाश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर कांग्रेस नेता सह मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला दहन करते हुए पुरजोर विरोध प्रकट किया गया। मौके पर भाजपा नेताओं ने बिहार और बिहारवासियों के इस घोर अपमान पर मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सहित बिहार सरकार के सभी मंत्रियों की चुप्पी पर बड़ा हमला किया है।

बिहार सरकार बिहारवासियों के इस अपमान पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?

भाजपा नेताओं ने इसे जदयू राजद का मौन समर्थन करार देते हुए कहा कि क्या आईएनडीए गठबंधन के लिए बिहार और बिहारवासियों के लिए कोई सम्मान नहीं है? जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार की जनता समय आने पर इस घोर अपमान का बदला इस चाचा भतीजे के ठगबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ कर लेगी।

भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक इस अपमानजनक बयान का पुरजोर विरोध करेगी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस पर स्पष्ट करें कि वह बिहारवासियों के इस अपमान पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं, क्या इसलिए कि अपमान करने वाला नेता उनके आईएनडीए गठबंधन का सहयोगी है?

आखिर बिहारियों का अपमान कब तक?

जिला उपाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि आखिर बिहारियों का अपमान कब तक यह चाचा भतीजे की सरकार करवाती रहेगी, बिहार भाजपा बिहारी अस्मिता की रक्षा हेतू पूरी तरह बिहार के जनता जनार्दन के साथ है। आई एन डी ए गठबंधन के नेता रेवंत रेड्डी के इस अपमानजनक टिप्पणी पर या तो बिहार के मुख्यमंत्री विरोध करें या अपने पद से इस्तीफा दें।

INDIA गठबंधन हिंदू धर्म और बिहार वासियों पर अपमानजनक बयान बाजी करते हैं

जिला महामंत्री अविनाश प्रसाद सिंह ने कहा कि आईएनडीए गठबंधन के नेताओं द्वारा लगातार कभी हिंदू धर्म पर तो कभी बिहार वासियों पर अपमानजनक बयान बाजी किया जाता है, जनता आगामी चुनावों में इन्हें इसका करारा जबाब देगी। बिहार में जदयू राजद कांग्रेस का गठबंधन है, और यह गठबंधन पूरी तरह से विफल है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in