नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में लॉ के छात्र की हत्या का मामला काफी तूल पकड़ता नजर आ रहा है। छात्र हर्षराज की 27 मई 2024 को 8 नकाबपोश बदमाशों ने पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में पीट पीट कर हत्या कर दी थी, हर्षराज पर बदमाशों ने उस समय हमला बोला, जब वह अपनी परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकला ही था। पटना पुलिस की जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन यादव गिरफ्तार
हर्षराज बीएन कॉलेज, पटना यूनिवर्सिटी का छात्र था। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंदन यादव है, जो हर्षराज के कॉलेज का ही छात्र था। पटना पुलिस ने चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर हर्षराज की हत्या की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंदन यादव को पटना के बिहटा से गिरफ्तार किया है। चंदन यादव की हर्षराज की हत्या की साजिश को अंजाम देने में 8 लोगों ने साथ दिया था। जानकारी के अनुसार चंदन यादव और हर्षराज के बीच पिछले साल दशहरा में आयोजित दांडिया नाइट के दिन जोरदार बहस हुई थी। जिसको चंदन यादव ने भुलाने की जगह अपने दिल में हर्षराज के लिए नफरत पाली रखी और 27 मई 2024 को हर्षराज की हत्या को अंजाम दे दिया।
पटना पूर्वी एएसपी भारत सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिये इस हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने जल्द ही अन्य 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।
हर्षराज की हत्या के विरोध में 28 मई 2024 को जोरदार प्रदर्शन हुआ था
हर्षराज की हत्या के विरोध में 28 मई 2024 को जोरदार प्रदर्शन हुआ था। नाराज छात्रों का पुलिस और प्रशासन के लिए भारी नाराजगी दिखाई दी। नाराज कॉलेज के छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। नाराज छात्रों की भीड़ हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। पटना कॉलेज के छात्र हर्षराज की हत्या को लेकर छात्रों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने बड़ी शांति के साथ उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन छात्रों ने अपना प्रदर्शन नहीं रोका और कारगिल चौक पर काफी हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





