नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में छात्र हर्षराज की हत्या को लेकर छात्रों में काफी गुस्सा है। हर्षराज पटना विश्वविद्यालय के छात्र थे। वह लॉ की पढ़ाई कर रहे थे। पटना में 10 के करीब बदमाशों ने 27 मई 2024 को उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। हर्षराज बिहार के हाजीपुर के निवासी थे। इस घटना के बाद उनके कॉलेज के छात्रों में काफी नाराजगी दिखाई दी। जिसको लेकर उन्होंने सैकड़ो की संख्या में आज 28 मई 2024 को सड़क पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया
नाराज छात्रों का पुलिस और प्रशासन के लिए भारी नाराजगी दिखाई दी। नाराज कॉलेज के छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे। नाराज छात्रों की भीड़ हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। पटना कॉलेज के छात्र हर्षराज की हत्या को लेकर छात्रों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने बड़ी शांति के साथ उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन छात्रों ने अपना प्रदर्शन नहीं रोका और कारगिल चौक पर काफी हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे नजर आएंगे
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी और एसडीओ ने वहां रहकर स्थिति संभालने की पूरी कोशिश की। छात्र दोबारा से हंगामा न कर पाए इसके लिए पुलिस ने अपनी टीम को प्रदर्शन स्थल पर तैनात रखा। वहीं पटना पुलिस ने छात्र हर्षराज की हत्या मामले में एक आरोपी छात्र चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अम्हारा का रहने वाला बताया जा रहा है। पटना पुलिस ने हर्षराज हत्याकांड के सभी आरोपियों को जल्द से से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। जो एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, वह पटना कॉलेज के जैक्सन हॉस्टल का है। पुलिस इस छात्र के जरिये सभी आरोपियों को पकड़ने का प्लान बना चुकी है। जल्द ही सभी सलाखों के पीछे नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




