back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मॉब लिंचिंग की दर्दनाक घटना, अतहर की पत्नी ने बताई घटना की दिल दहला देने वाली कहानी

नवादा में धर्म पूछकर की गई मॉब लिंचिंग में 35 वर्षीय अतहर हुसैन की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अमानवीय यातना का आरोप लगाते हुए दोषियों को कड़ी सजा और न्याय की मांग की है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय मोहम्मद अतहर हुसैन की मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। 5 दिसंबर की रात डुमरी गांव से लौटते समय अतहर को भट्टा गांव के पास 6-7 नशे में धुत युवकों ने रोक लिया। भीड़ ने घर का पता और नाम पूछने के बाद जैसे ही पता चला कि उनका नाम मोहम्मद अतहर हुसैन है, तो हमला कर दिया। उन्हें साइकिल से उतारकर पैसों की लूट के साथ हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में घसीटा गया। परिजनों का आरोप है कि वहां उनके साथ अमानवीय यातनाएं की गईं-पैंट खोलकर धर्म देखा गया, करंट लगाया गया, हाथ और उंगलियां तोड़ी गईं, कान काटे गए और शरीर पर गर्म लोहे की रॉड से चोटें दी गईं।

इलाज के दौरान मौत

घटना के बाद अतहर हुसैन को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 7 दिसंबर को उन्होंने अस्पताल में एबीपी संवाददाता को कांपती आवाज में पूरी आपबीती सुनाई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें बचाया और इलाज कराया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि शरीर साथ नहीं दे सका। शुक्रवार देर रात 12 दिसंबर को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम नालंदा सदर अस्पताल में फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुआ।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

रोह थाना प्रभारी रंजन कुमार ने बताया कि इस मामले में चार आरोपी-सोनू कुमार, रंजन कुमार, सचिन कुमार और श्री कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। परिजनों ने कार्रवाई को नाकाफी बताया और न्याय की मांग करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ अपने पति के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहिए। बेटे इस्तेखार हुसैन ने झुकी नजरों से कहा कि प्रशासन और सरकार से उनकी सिर्फ यही गुहार है कि उनके पिता के हत्यारों को सजा मिले।

मॉब लिंचिंग पर बढ़ते सवाल

इस भयावह घटना ने नवादा और बिहार में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धर्म के नाम पर हिंसा की यह कहानी सामाजिक और प्रशासनिक चुनौती बन चुकी है। परिजनों का दर्द और न्याय की मांग इस बात की ओर इशारा करती है कि केवल गिरफ्तारी से मामले की गहराई नहीं मिटाई जा सकती, बल्कि समाज में धार्मिक सहिष्णुता और सुरक्षा की आवश्यकता को बल देना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...