back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तंबाकू का उपयोग रोकने के लिए आयोजित किया गया उन्मुखीकरण कार्यशाला

बेगूसराय, 24 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत त्रिस्तरीय छापामार दस्ता तथा विभिन्न हितधारकों के लिए उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को डीएम अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि तंबाकू सेवन सामाजिक-आर्थिक दोनों रूप में हानिकारक है, यह एक सामाजिक अभिशाप है। वर्तमान में तंबाकू सेवन को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। बेगूसराय जिले में भी लोगों को जागरूक करने से लेकर विभिन्न अवसरों पर छापेमारी दस्ता द्वारा छापेमारी कर तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत कार्रवाई की जाती है। सभी एसडीओ, बीडीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी नियमित छापेमारी करते हुए कोटपा अधिनियम को सख्ती से लागू कराएं। आमजन भी अपने स्तर से तंबाकू सेवन रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें तथा यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को तंबाकू के सेवन की लत नहीं लगे। बच्चों को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के साथ-साथ सेवन की स्थिति में विभिन्न कानूनों के तहत अधिसूचित दंडों की जानकारी भी दें। डीएम ने जिला को ‘तंबाकू सेवन मुक्त जिला’ घोषित होने में भी आवश्यक सहयोग की अपील की। सोशियो इकॉनॉमिक एंड एडुकेशनल डेवेलपमेंट सोसायटी (सीड्स) के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक एडवर्ड कैनेडी सुनील कुमार चौधरी ने तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा) 2003 के विभिन्न प्रावधानों, तंबाकू सेवन के प्रभावों एवं तंबाकू सेवन निषेध के दिशा में किए गए प्रयासों पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा), 2003 के धारा-चार से सात तक के तहत किए गए प्रावधानों एवं दंडों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन के कारण भारत में प्रतिवर्ष 13 लाख लोगों की मौत हो जाती है। तंबाकू सेवन करने वालों में से 40 प्रतिशत व्यक्ति टीबी एवं 40 प्रतिशत व्यक्तियों को कैंसर का रोग होने की संभावना रहती है। मुुंह कैंसर के मामले में 90 प्रतिशत व्यक्ति तंबाकू का सेवन करने वाले होते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19 में नया विवाद मालती चाहर के यौन रुझान पर बयानबाजी से गरमाया माहौल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने अंतिम चरण में है, जहाँ मृदुल तिवारी के मिड-वीक इविक्शन के बाद अब टॉप 9...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵