back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार वैक्सीनेशन केस: सिरिंज में कोरोना वैक्सीन भरे बिना युवक को खाली सुई लगाई

कोरोना से बचाव के लिए लोगों को टीकाकरण में बढ़चढ़कर भाग लेने को कहा जा रहा है, लेकिन इस कार्य में लापरवाही और गड़बड़ी के भी मामले सामने आ रहें हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के सारण जिले में सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां एक नर्स ने इंजेक्शन में कोरोना वैक्सीन लोड किए बिना खाली सुई युवक को लगा दी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया, लेकिन इस मामले को मानवीय भूल बता रहा है। हालांकि, इस मामले में गड़बड़ी की आशंका भी जताई जा रही है। 

यह है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला स्वास्थ्यकर्मी सिरिंज का रैपर फाड़ती नजर आती है। इसके बाद वह सिरिंज में कोविड वैक्सीन भरे बिना इंजेक्शन लगा देती है। दरअसल, जब वह नर्स युवक को वैक्सीन लग रही थी, तब उसके दोस्त ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। हालांकि, उस वक्त तक संबंधित युवक और उसके दोस्त को वैक्सीन नहीं लगने का पता नहीं लगा। इस मामले में सारण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। लापरवाही के आरोप में नर्स चंदा कुमारी से 48 घंटे में जवाब मांगा गया है। साथ ही, उसे तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से भी हटा दिया गया।

प्रशासन ने नहीं मानी लापरवाही की बात

बता दें कि इस मामले में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने लापरवाही बरते जाने से साफ इनकार किया। उनका कहना है कि नर्स ने जानबूझकर लापरवाही नहीं की, क्योंकि भीड़ काफी ज्यादा थी। उससे भूलवश ऐसा हो गया। उस युवक को पहली डोज लगाने के लिए दोबारा बुलाया गया है। वहीं, युवक को मनमुताबिक नई तारीख चुनने के लिए भी कहा गया है। 

युवक ने कही यह बात

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की बात संबंधित युवक अजहर ने भी दोहराई। उसने कहा कि नर्स ने किसी दुर्भावना से नहीं, बल्कि भूलवश खाली सिरिंज लगा दी। उसने नर्स को माफ करने की भी बात कही। इस पूरे मामले में प्रशासन भले ही गलती होने की बात कह रहा है, लेकिन यह प्रक्रिया कोरोना टीकाकरण पर सवाल उठा रही है। अगर इस घटना का वीडियो नहीं बना होता तो युवक को कभी पता ही नहीं लगता कि उसे कोरोना का टीका लगा ही नहीं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती पर बड़ा सवाल, मनोज झा बोले-सत्ता की मर्जी से नहीं तय हो सकती सुरक्षा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...