no-dispensation-of-mask-soap-in-dalit-colonies-resentment-among-people
no-dispensation-of-mask-soap-in-dalit-colonies-resentment-among-people

दलित बस्तियों में नहीं हुआ मास्क साबुन का अबतक वितरण, लोगों में नाराजगी

बगहा,08मई(हि.स.)। बिहार सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए दलित बहुसंख्यक पंचायतों में नि:शुल्क मास्क, साबुन वितरण करने का आदेश दिया था, परन्तु बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड अंतर्गत किसी भी पंचायत में पंचायत स्तर पर मास्क वितरण अबतक नहीं हुआ है। इसको लेकर पंचायतवासियों में खासे नाराजगी बनी हुई है।क्योंकि मधुबनी प्रखंड के अधिक पंचायत में से कोरोना से संक्रमित होने का समाचार आ रहा है, जबकि इस प्रखंड में गरीब व दलितों की संख्या भारी तदात में है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा पहले ही आदेश दिया जा चुका है कि, हर घर मास्क एवं साबुन का वितरण करना है।प्रखंड के समाजसेवियों में यशवंत प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू बाबू,शिक्षक नीरज सिंह,रमेन्द्र लाल श्रीवास्तव,निप्पू कुशवाहा,बीरेंद्र मद्देशिया ,गुड्डू सोनी,मदन यादव,उमेश यादव सहित कई लोगो ने बताया कि, हमारे यहां कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है। अभी हाल में ही बरवा पंचायत में एक प्रधानाध्यापिका की कोरोना से मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि, सरकार को तुरंत मास्क एवं साबुन का वितरण करते हुए, जागरूकता अभियान चलानी चाहिए, ताकि लोग अपनी सुरक्षा कर सके। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार सिंह को फोन लगाया गया। परंतु फोन नही उठाये जाने के कारण उनसे जानकारी नहीं मिल सकी। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in