back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नीतीश ने जदयू कार्यालय का किया निरीक्षण, विजय चौधरी से की मुलाकात; लालू और तेजस्वी से की थी बंद कमरे में बात

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह राजधानी पटना की सड़कों पर निकल पड़े। वे मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सबसे पहले जदयू कार्यालय पहुंचे। इसके बाद सीएम सीधे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे।

पटना, (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह राजधानी पटना की सड़कों पर निकल पड़े। वे मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सबसे पहले जदयू कार्यालय पहुंचे। वे करीब 10 मिनट तक जदयू कार्यालय में रहे और यह जानकारी ली कि सुबह-सुबह पार्टी कार्यालय में कौन-कौन से नेता और पदाधिकारी मौजूद रहते हैं। इसके बाद सीएम सीधे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री की विभागीय पदाधिकारी से बातचीत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आए दिन सुबह-सुबह मुख्यमंत्री आवास से निकलकर सचिवालय पहुंचते हैं। वहां विभागीय पदाधिकारी से बातचीत कर उनका फीडबैक लेते हैं लेकिन शनिवार को सचिवालय में छुट्टी का दिन है। ऐसे में नीतीश मुख्यमंत्री आवास से निकाल कर जल्दी ऑफिस पहुंचे और वहां से अटल पथ होते हुए सीधा मंत्री विजय कुमार चौधरी आए, जहां इन दोनों नेताओं के बीच वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर चर्चा हुई। इसके बाद सीएम प्रधान सचिव दीपक कुमार से मिलने उनके आवास पहुंच गए।

लालू और तेजस्वी ने की थी नीतीश कुमार से मुलाकात

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार की शाम सीएम आवास पहुंच गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। रथ पर सवार होकर पहुंचे लालू और तेजस्वी से बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत की। कहा जा रहा है कि तीनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई है।

मुख्यमंत्री ने सीपीआई के मंच से कांग्रेस को खूब कोसा था

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सीपीआई के मंच से कांग्रेस को खूब कोसा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस को विपक्षी एकता से कोई मतलब नहीं रह गया है। कांग्रेस की वजह से गठबंधन को लेकर कोई काम नहीं हो रहा है। वह देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में व्यस्त है। नीतीश गुरुवार को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आयोजित भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने पहुंचे थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...