back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बगहा, 25 जून (हि.स.)। ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भारत-नेपाल सीमा के बेलवा घाट परिसर में स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा 88 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर एन. बी. शाही, चर्चित कलाकार डी. आनंद, समाजसेवी संगीत आनंद ,विशिष्ट अतिथि शिक्षिका आशा कुमारी , अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, थारू कला संस्कृति एवं प्रशिक्षण संस्थान के सचिव होम लाल प्रसाद, एडिटर स्वरांजलि सरगम, एवं गायिका भारती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। संबोधन के क्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर शाही ने कहा कि हर महीने की पूर्णिमा तिथि को संगम तट पर इस महा आरती का आयोजन होता है।पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाने वाला यह कार्यक्रम वाल्मीकि धाम और त्रिवेणी धाम पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है। हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क लगाकर चलें। और सरकारी निर्देशों का पालन करें । शिक्षिका आशा कुमारी ने कहा कि संस्था द्वारा प्रतिभाशाली लड़के लड़कियों को निःशुल्क संगीत और कला का प्रशिक्षण देकर स्वाबलंबी बनाया जाता है। जो एक अच्छी पहल है । थारू समाज के कलाकार भी इस संस्था से लाभान्वित हो रहे हैं। वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए आचार्य पंडित अखिलेश्वर पांडे ने कहा कि 2021 की पूर्णिमा का सुखद योग कई दशक बाद आया है। पंडित उदयभानु चतुर्वेदी एवं पंडित अनिरुद्ध दूबे ने कहा कि संस्था द्वारा विगत 9 वर्षों से लावारिस दिव्यांग जनों को सुबह शाम निःशुल्क भोजन बांटा जाता है। ऐसी मानवीय सेवा को ही धर्म और सत्कर्म कहते हैं। अंजू देवी ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। गुरुवार के दिन ज्येष्ठ पूर्णिमा का होना अति लाभकारी और मंगलकारी है। पूर्णिमा के दिन नारायणी संगम तट पर कथा पूजन करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। डी. आनंद ने अपने भजनों के माध्यम से भक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। गायिका भारती कुमारी ने छोटी छोटी गैया छोटे छोटे ग्वाल भजन के माध्यम से कृष्ण भक्ति की अलख जगाई। गायक संगीत आनंद ने माता पिता की भक्ति पर आधारित भजनों को प्रस्तुत किया । डॉक्टर शाही एवं थरुहट की सम्मानित महिला शिक्षिका आशा कुमारी को अंगवस्त्रम एवं धार्मिक पुस्तकों से सम्मानित किया गया। यादव जी डेयरी द्वारा महाप्रसाद का इंतजाम किया गया। भक्त राजेश यादव ने शाकाहार को उत्तम आहार बताया। राव एम. आर. आई एवं इमेजिंग सेंटर गोरखपुर तथा स्थानीय भक्त विजय कुमार गुप्त के सौजन्य से अंगवस्त्रम द्वारा आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵