बेगूसराय, 11 अप्रैल (हि.स.)। बेगूसराय में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ जांच और टीकाकरण की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। टीका उत्सव के प्रथम दिन रविवार को देर शाम तक चले टीकाकरण में 11 हजार 880 लोगों ने कोरोना का टीका लिया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के 4728 लोगों ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के 6594 लोगों ने टीका का प्रथम डोज लिया। उन्होंने बताया कि बछवाड़ा में 1762, बखरी में 438, बलिया में 760, बरौनी में 12 सौ, बेगूसराय में 1032, बेगूसराय शहरी में 481, भगवानपुर में 1090, वीरपुर में 206, छौड़ाही में 401 तथा चेरिया बरियारपुर में 360 लोगों ने टीका लिया। इसी तरह डंडारी में 120, गढ़पुरा में 360, खोदावंदपुर में 449, मंसूरचक में 470, मटिहानी में 506, नावकोठी में 236, साहेबपुर कमाल में 510, शामहो में 39 तथा तेघड़ा में 1460 लोगों ने टीका लिया है। 18 प्रखंड में कुल 40 जगहों पर टीकाकरण किया गया। जहां की लोगों को टीका दिए जाने के साथ-साथ टीकाकरण के बाद अपनाए जाने वाले सावधानी की जानकारी दी गई। इस दौरान सदर अस्पताल में 45 से अधिक उम्र के पत्रकार निरंजन कुमार सिन्हा, संतोष कुमार एवं राजीव कुमार ने टीका का प्रथम डोज लिया तथा सभी लोगों से टीका लेने की अपील की। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा




