बगहा, 26जून (हि.स.)। अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर आदर्श नगर थाना द्वारा आज शनिवार को थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया, जिसमें नगर थाना की पुलिस कर्मियों ने पोस्टर बैनर के साथ नगर क्षेत्र में जागरुकता रैली निकालकर लोगों को नशा से बचने, नशा मुक्ति से होने वाले फायदों के बारे में स्लोगन के माध्यम से संदेश दिया। पुनः जागरूकता रैली थाना परिसर पहुचीं। थाना परिसर में मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद,अंचलाधिकारी उदयशंकर मिश्र,बगहा प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष राहुल सिंह,थानाध्यक्ष आनंद कुमार एवं जिला पर्यावरण मित्र गजेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया। सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को जीवन में कभी भी किसी भी तरह के नशे का सेवन न करने एवं नशा मुक्ति को लेकर अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में नशा एक बहुत बडी चुनौती हैं। जिसका सामना हम सब को मिलकर करना है। वहीं एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को समाज के लोगों को नशा न करने के लिए जागरुक करेंगे। नशा के कारण समाज व परिवार में कई विकृतियां आती है। लोगों को किसी भी तरह का नशे का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है।ताकि समाज को नशे से मुक्त दिलाया जा सकें। साथ ही थाना परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया,ताकि पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखा जा सके।मौके पर अंचल इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिन्हा,एसआई सुरेश यादव,सतीश कुमार,सलाउद्दीन खान,दिनेश कुमार सिंह,रंजन कुमार,अशोक कुमार,एएसआई दीनदयाल प्रसाद,नवीन कुमार,राजेंद्र दुबे,मनोज कुमार रंजन साथ ही भाजपा मीडिया प्रभारी रितु जयसवाल सहित तमाम पुलिस प्रशासन उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /अरविंद




