back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौसम विभाग ने तूफान यास के मद्देनजर बिहार में ब्लू अलर्ट जारी किया

पटना, 24 मई (हि.स.)। बिहार के लिए मौसम विभाग ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान यास के बनने के संबंध में ब्लू अलर्ट जारी किया है। इसके अगले 24 घंटों में पड़ोसी राज्य ओडिशा, पश्चिम बंगाल में दस्तक देने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पटना केंद्र के अनुसार पश्चिम बंगाल और झारखंड से सटे कटिहार, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, गया, नवादा, औरंगाबाद आदि जिले चक्रवाती तूफान से प्रभावित होंगे। इसके अलावा, पटना, वैशाली, सारण, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और अन्य जिलों भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यास का असर 25 मई की शाम से देखने को मिलेगा।अधिकारियों के मुताबिक बिहार के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।चक्रवात यास 26 मई और 27 मई को तेज होगा। इन दो दिनों के दौरान हवा की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। इन दो दिनों में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है। यास का असर 27 और 28 मई को भी जारी रहने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को हाईअलर्ट पर रखा है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...