back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में होगा बड़ा राजनीतिक बदलाव! नीतीश मंत्रिपरिषद में होगा विस्तार

बिहार में नीतीश सरकार अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है, जिसमें जेडीयू के 6 और बीजेपी के 3 खाली मंत्री पद भरे जाएंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । नीतीश कुमार की नई सरकार में जल्द बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है, क्योंकि अगले महीने मंत्रिपरिषद का विस्तार होने जा रहा है। एनडीए की सरकार बनने और विभागों के बंटवारे के बाद अब मंत्रियों की नई टीम तैयार की जा रही है। सबसे ज्यादा निगाहें इस बात पर हैं कि जेडीयू किस तरह जातीय संतुलन साधते हुए नए चेहरों को मौका देगी। जेडीयू में छह और बीजेपी में तीन पद खाली

फिलहाल मंत्रिमंडल में कुल नौ पद खाली हैं जिनमें जेडीयू के छह और बीजेपी के तीन पद शामिल हैं। संवैधानिक प्रावधान के मुताबिक बिहार में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसलिए इस विस्तार को रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

कुशवाहा और अति पिछड़े समाज को मिल सकता है मौका

सूत्रों का कहना है कि जेडीयू खास तौर पर कुशवाहा समाज और अति पिछड़े वर्ग के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह देने की तैयारी में है। बिहार की राजनीति में जातीय समीकरण हमेशा निर्णायक भूमिका निभाते हैं और जेडीयू इस विस्तार के जरिए अपने परंपरागत सामाजिक आधार को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। जेडीयू के दिग्गज मंत्रियों बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास फिलहाल पांच विभाग हैं जबकि विजय चौधरी के पास चार और श्रवण कुमार तथा सुनील कुमार के पास दो-दो विभाग हैं। ऐसे में उम्मीद है कि नए मंत्रियों को इनमें से कुछ अहम विभाग भी सौंपे जा सकते हैं ताकि काम का बंटवारा संतुलित हो सके।

NDA के फॉर्मले के अनुसार पदों का बंटवारा

दूसरी ओर एनडीए के फार्मूले के अनुसार बीजेपी के हिस्से 17 और जेडीयू के हिस्से 15 मंत्री पद आते हैं जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। एलजेपी को दो और हम तथा आरएलपी को एक-एक पद मिला है। इस हिसाब से बीजेपी अभी तीन और जेडीयू छह और मंत्री बना सकती है। बीजेपी खेमे में भी कई चेहरे विभागों की दोहरी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जैसे विजय सिंह, मंगल पांडेय, नितिन नबीन और अरुण शंकर प्रसाद। इसलिए भाजपा के नए मंत्रियों की सूची भी ध्यान खींचेगी।

इस बीच यह चर्चा भी चली कि जेडीयू अन्य दलों के विधायकों को तोड़कर अपनी संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है ताकि मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल किया जा सके। हालांकि जेडीयू ने इन कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि न तो इसकी जरूरत है और न ही इसकी कोई तैयारी चल रही है। राज्यसभा चुनाव में अभी छह महीने का समय है और मौजूदा आंकड़ों के आधार पर एनडीए पांचों सीटें जीतने की मजबूत स्थिति में है। ऐसे में दूसरे दलों के समर्थन की तत्काल कोई आवश्यकता नहीं है।

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर बढ़ी राजनीतिक उत्सुकता

कुल मिलाकर बिहार की राजनीति में इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। जेडीयू के नए चेहरे कौन होंगे, भाजपा किन विधायकों को मौका देगी और विभागों का नया समीकरण कैसा होगा यह अगले महीने साफ होगा। यह विस्तार न सिर्फ नीतीश सरकार के कामकाज की दिशा तय करेगा बल्कि आने वाले महीनों की राजनीतिक तैयारी का आधार भी बनेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि सीएम पद छोड़ने के बाद...
spot_img

Latest Stories

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵