back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड 19, बाढ़ पूर्व तैयारी की मंत्री ने की समीक्षा

सुपौल, 24 मई (हि. स.)। कोविड 19 बाढ़ एवं सूखाड़ के पूर्व तैयारी को लेकर सोमवार को प्रभारी मंत्री संजय कुमार झा ने वीडियो कॉन्फेन्सिंग के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक अनिरूद्ध यादव, रामविलास कामत एवं जिला के संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। डीएम महेंद्र कुमार ने संबंधित विषयों की बिंदुवार जानकारी दी। जिले में 1 जनवरी से 23 मई तक 2 लाख 37 हजार 753 लोगों का रैपिड एंटीजन कीट, ट्रू नट एवं अरटीपीसीआर से सैम्पलिंग ली गई। जिसमें 10 हजार 193 लोग पॉजिटिव पाए गए। रैपिड एंटीजन किट के द्वारा लिए गए सैम्पलिंग में 7384 लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि ट्रू नट से लिए गए सैम्पलिंग में 1702 और अरटीपीसीआर सैम्पलिंग में 1107 लोग पॉजिटिव पाए गए। कोविड 19 को लेकर जिले में 10 कोविड केयर सेंटर में 315 और 5 डीसीएचसी सेंटर में 429 बेड है। जिले में सबसे अधिक 20 से 29 साल के लोग संक्रमित पाए गए। बाढ़ को लेकर समीक्षा के क्रम में डीएम ने कहा कि 22 मोटर बोट (इम्फ्लेटेवल), 2 मोटर बोट फाइवर, 305 लाइफ जैकेट, 300 टेंट (डब्बल फ्लाई) उपलब्ध है। मंत्री श्री झा ने 31 मई तक सभी बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने का आदेश दिया। जिला अंतर्गत परिचालन योग्य 32 सरकारी नाव, 200 निजी नाव, 29050 पॉलीथिन सीट्स, 178 शरण स्थल चिन्हित किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने देखी ‘इक्कीस’, नाती अगस्त्य नंदा की एक्टिंग पर हुए भावुक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' की मुंबई में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵